nifty strategy-क्या निफ़्टी 50% तक गिरेगा |
मेरे साथियो,
आपको मेरा नमस्कार,
आज NIFTY की रैली 12600 का स्तर सुकून देने वाली रैली में से एक है | कितना अच्छा लगता है जब निफ़्टी ऐसे ही ऊपर की ओर रहे और खूब सारा पैसा बनता रहे और हमें लगता है की निफ़्टी 13000 या फिर इसके ऊपर के लेवल 14000-14500 तक चला जाये ,लेकिन सोचने वाली बात ये है की अगर निफ्टी ऐसे ही ऊपर की ओर रहेगा तो लोग बैंक में FD की जगह शेयर मार्किट में पैसा नहीं लगा देंगे| लेकिन जैसा की मैंने अपने आर्टिकल में पहले ही बता दिया है की शेयर मार्किट में बहुत रिस्क है इसलिए लोग अपनी गाढ़ी कमाई को शेयर मार्किट में नहीं लगाते,या लगाते है भी है तो बहुत कम |
pxhere
निफ़्टी इतना भाग क्यों रहा है,
lockdown के बाद जब मार्किट खुला तो economy ने रफ़्तार पकड़ी जिसकी वजह से निफ़्टी ने रैली लगायी,फिर आर्थिक पैकेज की घोषणा ने इसे और रफ़्तार दी ,फिर अमेरिका के चुनाव ने परिणाम को पूरी तरह से मार्किट के पक्ष में कर दिया और NIFTY ने आज ये स्तर छू लिया|
तो क्या निफ़्टी में करेक्शन नहीं आएगा ,
NIFTY में करेक्शन नहीं आएगा ऐसा कोई भी इंसान नहीं बोल सकता ,लेकिन कब आएगा ये भी कोई नहीं बता सकता| निफ़्टी इस समय 33 के हाई P/E पर ट्रेड कर रहा है जो की बहुत रिस्की है,इसलिए हमें इस स्तर पर थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए और थोड़ा wait करके निफ़्टी के थोड़ा निचे उतरने का इंतज़ार करना चाहिए और cash होल्ड करके रखना चाहिए |
निफ़्टी में कितना करेक्शन आएगा,
NIFTY में ऐसा लगता है की हाल फिलहाल थोड़ा करेक्शन के बाद शेयर मार्किट एक बार रैली लेगा ऊपर की और फिर तब कही जाकर सही मायने में करेक्शन होगा | अब कितना करेक्शन होगा ये तो आने वाले समय में चार्ट पैटर्न बताएगा लेकिन ये मान की चलना चाहिए की एक अच्छा खासा करेक्शन हम सब को देखने को मिलेगा | हो सकता है वो करेक्शन 10800 तक हो या इसके निचे लेकिन ये केवल एक सोच है सही मायने में कितना होगा ये अभी से बता पाना मुश्किल है|
क्या अच्छे लेवल में हमें स्टॉक दुबारा मिलेंगे
हाँ,हो सकता है हमको अच्छे लेवल में स्टॉक दुबारा देखने को मिल सकते है,लेंकिन इसके लिए हमें शेयर मार्किट के behavior को समझना होगा क्युकी अगर निफ़्टी गिरता है तो अपने साथ वो सभी छोटे बड़े स्टॉक को लेकर निचे लेकर गिरता है | अभी हाल फिलहाल हमें इंफ़्रा और ऑटोमोबिल के सेक्टर में नज़र रखना चाहिए |
नोट :- ये मेरे निजी विचार है और मैं किसी में भी निवेश की सलाह नहीं दे रहा |
आपका साथी
DD

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें